पिपराडीह में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चंदवारा :- प्रखंड के पिपराडीह पंचायत सचिवालय में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार यादव, अंचलाधिकारी रामरतन वरनवाल, जिप सदस्य महादेव राम, मुखिया कल्याणी देवी, पंसस रमेश यादव, पूर्व मुखिया धीरज कुमार व कांको मुखिया श्यामदेव यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में रोजगार, स्वास्थ्य, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, बिजली, पोषाहार, छात्रवृत्ति, केसीसी, पानी, सावित्रीबाई फुले, किशोरी समृद्धि योजना, पशुधन योजना, मनरेगा योजना, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवारिक लाभ योजना आदि से संबंधित स्टॉल लगाए गये थे। जिसमे ग्रामीणों ने आवेदन जमा किये। इस दौरान कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादित किया गया। मौके पर बीडीओ संजय कुमार यादव ने केंद्र व राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनायों के बारे में विस्तार पुर्वक जानकारी दिये। जिप सदस्य महादेव राम ने कहा की इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से लोगों को सुविधा मिलती है। वहीं मुखिया कल्याणी देवी ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उन्हें मुलभुत सुविधा को दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने प्रखंड व जिला प्रशासन से गरीब व्यक्तियों से छूटे हुए लोगों का राशन कार्ड बनाने, प्रधानमंत्री देने तथा वृद्धा पेंशन देने की मांग किया। पूर्व मुखिया धीरज कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा की वो सरकार की सभी महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने की बात कहा। मौके पर बीपीओ मुकुंद श्रीवास्तव, मास्टर ट्रेनर सुजीत नायक, पंचायत सचिव राकेश कुमार, रोजगार सेवक अशोक दास, उप मुखिया रेशमा प्रवीन, वार्ड सदस्य मंजू देवी, रोहन चौधरी, नूरेशा प्रवीण, शिवचरण यादव, टुकलाल दास, किशोर दास, वसीम अंसारी, महेश राणा, उमेश रजक, बिंदु देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!