हुमायूंपुर गांव के युवक ने ₹50 हजार दिया था उधार वापस ना देने पर कोतवाली में की शिकायत पुलिस ने 2 महीने का दिया था टाइम फिर भी नहीं दिया पैसा वापस। पूरा मामला सीतापुर जिले के मिश्रित कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हुमायूं पुर गांव का है वहीं के निवासी शुभम त्रिवेदी ने मिश्रित कोतवाली में एक लिखित तहरीर व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करके बताया की गांव के ही अजयपाल को उनकी जरूरत के लिए ₹50 हजार रुपये उधार दिया था जोकि मेरे पास लिखित में है वही जब विपक्षी ने पीड़ित के पैसे वापस नहीं दिये तो पीड़ित ने मिश्रित कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर पैसे की मांग की थी जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर 2 महीने का टाइम दिलाया था लेकिन 2 महीने पूरे हो जाने के बाद भी पैसे वापस ना देने पर पीड़ित ने पुनः कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की और पीड़ित को उचित न्याय ना दिला कर न्यायालय जाने की सलाह दी अब पुलिस पर भी सवाल उठने लगा है आखिर जब पुलिस ने पहले 2 महीने का समय दिलाया था तब क्यों नहीं कहा कि न्यायालय जाओ जिससे पीड़ित काफी परेशान है और विपक्षी के द्वारा गलत अपराधों में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है जिससे पीड़ित काफी डरा हुआ।
रामू राजवंशी सीतापुर