Location Agra
Ripotar
Sanjay Singh
Sulg कागारौल क्षेत्र के ओरंगपुर गांव की है। अचानक से अज्ञात कारणों से गोविंद सिंह पुत्र सुनहरी के कच्चे मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल होती गई और लपटें उठने लगी, जिससे हड़कंप मच गया। आग ने पड़ोसी जवाहर सिंह पुत्र पदम सिंह के घर को भी चपेट में ले लिया। लोग फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी देकर उसे बुझाने में जुट गए। आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंच गई और आग को बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया, लेकिन तब तक घरों में रखा घर गृहस्थी का सामान, भूसा आग की भेंट चढ़ गया जिससे काफी नुकसान हो गया। आग लगने की जानकारी पर तहसील प्रशासन से पटवारी किशन लाल पहुंच गए और पीड़ितों से घटना की जानकारी लेकर क्षति के नुकसान का आंकलन की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई हैं।