करो योग रहो निरोग विधायक बलबीर सिंह
चिंतपूर्णी (मनोज डोगरा)
आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बलबीर सिंह ने ग्राम पंचायत वडूही के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय वडूही में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बच्चों के साथ योगा किया

इस अवसर पर विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि योगा विश्व को भारत की देन है तथा वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योगा को अंतरराष्ट्रीय दिवस बनाने में योगदान के लिए दिल से धन्यवाद करते हैं।
उन्होंने कहा कि योगा केवल शरीरीक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। हमारे देश में योगा प्राचीन काल से ही ऋषि मुनियों के समय से चलता आया है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के रूप में भारत को ख्याति दिलवाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योगदान है।
विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि हम सभी को योगा प्रतिदिन करना चाहिए ताकि हम शारीरिक तौर पर तो स्वस्थ रहें ही साथ में मानसिक तौर पर भी स्वस्थ रहें। और यह विद्यार्थियों तथा छोटे बच्चों के लिए तो दैनिक क्रिया का एक हिस्सा होना fb प्रधान वडूही जगदीश सिंह, भूतपूर्व प्रधान विपिन, रिंकी, हेड मास्टर तथा स्कूल स्टाफ, स्थानीय लोग ब स्कूल के बच्चे तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी संयोजक संजीव कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।