सौसर मे हुई झमाझम मूसलाधार बारिश वाघ्यानाला उफान पर।

सौसर छिन्दवाड़ा
MN.7999509427

R 9 Bharat

सौसर मे हुई झमाझम मूसलाधार बारिश वाघ्यानाला उफान पर।

रविवार को फिर एक बार सौसर क्षेत्र मे लगभग 3 घंटे कि झमाझम बारिश ने सारी हदे पार कर दी,बारिश के चलते वाघ्यानाला उफान पर सिविल लाइन हनुमान मंदिर पुलिया के ऊपर से जाने लगा पानी 2 घंटे आवागमन प्रभावित।

वही भारत माता चौक मे रोड के ऊपर इतना पानी लग गया कि 3-4 गाड़ियां पानी में फस गई,गाड़ियों में से लोगों ने कूद कूद कर अपनी जान बचाई।

नगर के वार्डो मे पानी कि निकासी ना होने से लोगों के घरों मे घुसा पानी, निचली बस्तियों, वार्ड मे पानी भरने के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा,नगर के कई वार्डो मे पानी कि पर्याप्त मात्रा मे निकासी नहीं है।

शाम को पानी का सैलाब देखने लोग छाता लेकर घरों से निकले।

सौसर से शिवम जानभोर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!