जनपद उपाध्यक्ष प्रेमलता कास्डे ने भीमपुर ब्लॉक के बाटला कला, झाकस, दामजीपुरा स्कूल हॉस्टल का किया निरीक्षण!…

जनपद उपाध्यक्ष प्रेमलता कास्डे ने भीमपुर ब्लॉक के बाटला कला, झाकस, दामजीपुरा स्कूल हॉस्टल का किया निरीक्षण!

 


दामजीपुरा/इन दिनों भीमपुर ब्लाक में यदि कोई नाम गूंज रहा है तो वह है नाम है प्रेमलता कास्डे एवं जनपद सदस्य संतोष चौहान का। जिन्होंने जनपद उपाध्यक्ष बनते ही ग्रामीण क्षेत्रों में चौपट शिक्षा व्यवस्था एवं अन्य समस्या को संजीवनी देने का काम किया है।

जहाँ जनपद उपाध्यक्ष प्रेमलता कास्डे साथ जनपद सदस्य संतोष चौहान ने भीमपुर ब्लाक के ग्राम पंचयात बाटला कला,झांकस, दामजीपुरा का दौरा किया!

दौरे के दौरान जनपद उपाध्यक्ष प्रेमलता कास्डे और जनपद सदस्य संतोष चौहान ग्रामीणों से रूबरू हुए एवं स्कूलों का निरीक्षण किया! जहाँ स्कूल भवन जर्जर अवस्था में पाए मिले, और कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी पाई गयी!

वही दामजीपुरा कस्तूरबा गांधी कन्या आश्रम, आदिवासी कन्या आश्रम, बालक छात्रावास दामजीपुरा का निरीक्षण किया गया जिसमें पानी की समस्या सामने आई इस पर उपाध्यक्ष प्रेमलता ने कहा कि बात करते हैं जिससे हॉस्टल में बोर की व्यवस्था हो जाए जिससे कि बच्चों को पर्याप्त पानी मिल सके!

ग्रामीणों ने बताया कि बाटला कला के कोरकू ढाने मे एमडीएम की राशि 2021 से आ प्राप्त है और बाटला कला मे स्कुल भवन जर्ज़र जर्जर स्थिति में है तो स्लेप मे बड़े बड़े छेद है गिरा हुआ है बरसात के दिनों में बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है!

जहां नवनिर्वाचित जनपद उपाध्य्क्ष ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और मैं इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात करने की बात ग्रामीणों को कहीं ! और आपकी समस्या का समाधान करुँगी! और ग्राम में कोई समस्या हो तो आप लोग मुझसे सीधा संपर्क कर सकते हैं!

इन स्कूलों में नहीं है रेगुलर शिक्षक

सबसे बड़ी समस्या जनपद उपाध्यक्ष प्रेमलता कास्डे जनपद सदस्य संतोष चौहान के सामने आई ग्रामीणों ने बताया कि 2008 से आज रेहटिया,भूरभर,हिड़ली, झाकस, कल्याणपुर, पाली कल्याणपुर पाली के मिडिल स्कूलों मे नहीं है शिक्षक रेगुलर नहीं है!जिससे बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर बढ़ता जा रहा है! जनपद उपाध्यक्ष ने शिक्षा की शिक्षकों की कमी को गंभीरता से लेते हुए कहा कि हम विभाग को पत्र लिखकर शिक्षकों की मांग करेंगे और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द शिक्षकों की कमी दूर की जाएगी!

वही जनपद उपाध्यक्ष लगातार स्कूलों के निरीक्षण के कारण भीमपुर ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार भी हो रहा है!

जनपद उपाध्यक्ष को लेकर ग्रामीणों की राय भी सकारात्मक है। ग्रामीणों का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि को ऐसा ही होना चाहिए जो समाजहित में निस्वार्थ काम करें। उनका कहना है कि विकास शिक्षा पर टिका हुआ है। आज ग्रामीण क्षेत्रों में यदि बच्चों को

अच्छी शिक्षा मिले तो उन्हें जिला मुख्यालय की ओर रूख नहीं करना पड़ेगा। भीमपुर ब्लॉक आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्र है! कई बार उनके सामने शिक्षकों के नहीं आने सहित अन्य समस्याएं आई। इसके बाद उन्होंने गांव गांव में स्कूलों का निरीक्षण करने की ठानी और वे निरंतर इसमें लगे हैं। जहां भी वे जाते हैं तो सबसे पहले उस गांव का स्कूल एक बार जरूर

यदि कोई खामियां सामने आती है तो वे सीधे अधिकारियों से चर्चा करते हैं ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!