जन सेवा अभियान में पं. रमेश दुवे ने वितरित किये स्वीकृति पत्र

ब्रेकिंग न्यूज़
जिला ब्यूरो चीफ साहिल की विशेष रिपोर्ट
मोबाइल नंबर -7999509427

छिंदवाड़ा एवं सिवनी के सभी तहसीलों में नए संवाददाता भर्ती प्रारंभ है

जन सेवा अभियान में पं. रमेश दुवे ने वितरित किये स्वीकृति पत्र

 

म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के महत्वकांक्षी योजनाओं में एक मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान पूरे मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है पात्रता होने के उपरांत भी योजनाओं से वंचित हितग्राहियों का चिन्हांकन कर इस अभियान के माध्यम से उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है
नगर परिषद चाँद में विगत 15 दिनों से चल रहे जन सेवा अभियान के प्रथम चरण में वार्ड क्रमांक 04 चाँदढाना में शिविर का आयोजित किया गया। जहाँ पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने वार्डवासियों को जन सेवा अभियान की विस्तार से जानकारी दी अध्यक्ष दानसिंह पटेल उपाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, पार्षद सुमन चौरिया ने विगत दिनों सर्वे उपरांत प्राप्त 31 पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित कर स्वीकृति आदेश प्रदान किया । साथ ही शिविर में पात्रता के आधार पर योजनाएं से वंचित आवेदकों से 19 आवेदन प्राप्त हुए । शिविर में लगभग 30 आयुष्मान कार्ड बनाये गए ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री चिन्हांकन कार्य कर रहे है। शिविर में मंडल अध्यक्ष डॉ कामेंद्र ठाकुर , डॉ विजेंद्र ठाकुर , युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य ठाकुर, सरूप पटेल ,रायसिंह चौरिया, बालकिशन चौरिया, फागलाल माहोरे, बनवारी महोरे, गोलू पटेल, अमित चौधरी , रानू पटेल, अनुज पटेल,योगेश सोलंकी,महेश सोनी सहित वरिष्ठजन, नगर परिषद एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!