बाजपुर 13 अक्टूबर, 2022- मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अति सूक्ष्म के तहत स्वरोजगार शिविर का आयोजन विकास खंड बाजपुर में जिला उद्योग केंद्र उधम सिंह नगर के द्वारा किया गया
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला उद्योग केंद्र के सहायक विकास अधिकारी प्रथम श्री सी एस नेगी द्वारा विभागीय स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को प्रदान की गई एवं अधिक से अधिक लोगों से लाभान्वित होने हेतु कहां गया. कार्यक्रम में उपस्थित एल०डी०एम० श्री एस०एस० जंगपांगी द्वारा बैंकों से संपर्क कर बैंकों की औपचारिकताएं पूर्ण करने हेतु उपस्थित जनों को अवगत कराया गया. खंड विकास अधिकारी बाजपुर श्री एस सी पंत द्वारा उपस्थित जनता को स्वरोजगार अपनाकर लाभान्वित होने हेतु शिविर आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई इस कार्यक्रम में डॉक्टर जी एस खड़ायत सहायक पशु चिकित्सा अधिकारीए श्री राजेंद्र प्रसाद पशुधन प्रसार अधिकारीए एएवं अन्य विभागों के साथ बैंक प्रतिनिधीए उद्योग विभाग के क्षेत्र प्रभारी श्री एम एस मनराल श्री निरज बंगारीए श्री गिरीश सिंह बिष्ट एवं सम्मानित जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे सम्मान आदि उपस्थित रहे । उक्त कार्यक्रम में कुल 14 अभ्यर्थियों के आवेदन मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में ऑनलाइन किये गये।
उक्त के अतिरिक्त उद्योग विभाग द्वारा एक शिविर का आयोजन विकास खण्ड गदरपुर में भी किया गया, जिसमें कुल 10 अभ्यर्थियों के आवेदन मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में ऑनलाइन किये गये। विकास खण्ड गदरपुर में आयोजित कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी, स्थानीय, बैंकर्स, एवं उद्योग विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
उधम सिंह नगर से ब्यूरो चीफ रामराजा शर्मा R9. भारत T.V