R9.भारत नेशनल न्यूज़ चैनल
ब्यूरो चीफ सिंगरौली
अमित कुमार पाण्डेय
जयंत पुलिस की कार्रवाई में 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जिले में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस चौकी जयंत जितेंद्र सिंह भदौरिया को बड़ी कामयाबी मिली जब 12 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार।
मिली जानकारी के अनुसार विंध्यानगर थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी के नेतृत्व में जयंत चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया द्वारा आज दिनांक 16/10/2022 को दो नशे के तस्कर आरोपी संदीप साहू निवासी बिलौंजी एवं आरोपी राजीव सिंह निवासी उत्तर प्रदेश के कब्जे से कुल 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन 1 पल्सर मोटरसाइकिल के साथ कुल कीमती लगभग ढाई लाख रुपए का जप्त किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर आरोपी को जिला जेल पचोर भेजा।