दामजीपुरा/दिनांक 28/10/2022 को हमीदिया अस्पताल भोपाल से मर्ग डायरी प्राप्त होने पर मर्ग जांच में मृतक श्री राम की पत्नी रामवती काकोडीया पति श्रीराम काकोडिया जाति गोंड उम्र 38 साल निवासी जिरू ढाना मोहदा से पूछताछ कर कथन लिए गए जिससे अपने कथन से बताइए कि दिनांक 25/10/2022 की रात्रि 11:00 बजे मेरे पिता श्री राम काकोडिया घर के आंगन में खटिया पर लेटे हुए थे कि मेरा छोटा देवर रमेश का कोकोड़ीया पिता बिरजू काकोड़िया उम्र 35 वर्ष जाति गोंड निवासी जिरुढाना अपनी मोटरसाइकिल से घर पर आया तथा मोटरसाइकिल से खटिया में टक्कर मार दिया तो मेरे पति श्रीराम काकोडिया ने मेरे देवर रमेश काकोडिया को बोले की गाड़ी बाहर नही खड़ी कर सकता मेरे को टक्कर क्यों मारी इसी बात पर मेरा देवर रमेश काकोडिया ने घर के अंदर से लोहे का मूसल उठा कर लाया और मेरे पति श्री राम काकोडिया के सिर में जोर से मारा जिससे मेरे पति श्री राम के सिर से खून निकलना लगा जो मेरे पति को भीमपुर अस्पताल इलाज के लिए लेकर गए जहा डॉक्टर साहब ने मेरे पति को इलाज के लिए बैतूल रिफर कर दिया तो मेरे पति को बैतूल अस्पताल ले गए दिनांक 26/10/2022 को बैतूल अस्पताल में डॉक्टर साहब ने मेरे पति को भोपाल रेफर कर दिया तो एंबुलेंस मेरे पति को भोपाल हमीदिया अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया जो दिनांक 27/10/2022 को सुबह करीब 04 बजे मेरे पति श्री राम की दौरान इलाज हमीदिया अस्पताल से मृत्यु हो गई की रिपोर्ट पर थाना महोदा में अपराध क्र.198/22 धारा 302 भादवी का पंजीबद्ध चंद्र में कर विवेचना में लिया गया घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों की दी गई जो श्रीराम पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल तथा श्रीराम एसडीओपी महोदय भेसदही के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी रमेश काकोडिया को दिनांक 28/10/2022 के 20.10 बजे विधिवत गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाजरार लोहे का मुसल विधिवत जम किया गया तथा आरोपी को माननीय न्यायालय भेसदही में पेश किया गया ।