पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी ने विकास यात्रा का शुभारंभ कर विकास कार्यों का किया भूमिपूजन ।

संवाददाता शाकिर मंसूरी
MN- 8878420082

पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी ने विकास यात्रा का शुभारंभ कर विकास कार्यों का किया भूमिपूजन ।

गरीब कल्याण ही भाजपा सरकार का संकल्प – पं रमेश दुबे जी

चौरई । चौरई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी ने रविवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर ग्राम सिहोरामाल में विकास यात्रा का शुभारंभ कर लगभग 16 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया ।
एडीएम श्री ओमप्रकाश सनोडिया ने विकास यात्रा का ध्वज पूर्व विधायक श्री दुबे को सौपा।
पूर्व विधायक श्री दुबे ने संत रविदास जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं कन्यापूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पूर्व विधायक श्री दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज से प्रदेश भर में 25 फरवरी तक विकास यात्रा निकाली जा रही है भाजपा सरकार का संकल्प गरीब कल्याण का है भाजपा को सोच जनहितैषी है ।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में आज एक वैभवशाली, गौरवशाली, समृद्ध व शक्तिशाली देश प्रदेश का निर्माण हो रहा है। विकास यात्रा का उद्देश्य नए हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान करना, विभिन्न योजनाओं का लाभ देना, पहले के हितग्राहियों से संवाद स्थापित करना तथा छूटे हुए हितग्राहियों का नाम जोड़ना है। केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है
यात्रा के दौरान चीचगांव में भी 10 लाख से बनने वाले आंगनवाड़ी केंद्र का भूमिपूजन पूर्व विधायक ने किया ।
पूर्व विधायक श्री दुबे, एडीएम ओमप्रकाश सनोडिया, एसडीओपी पी एस बालरे जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरोज राधेश्याम रघुवंशी, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरपाल इनवाती, मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा ने हितग्राहियों को पेशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, मातृवंदना, लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र, आयुष्माान कार्ड, किसानों को क्रेडिट कार्ड, व्हील चेयर का वितरण सहित अन्य विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र का वितरण किया ।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राधेश्याम रघुवंशी, सुरेश शर्मा, महामंत्री राजेश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष दीपक दुबे, जनपद सदस्य रिक्खीराम वर्मा, जंप सदस्य मनोज लिल्हारे, सुशील वर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा, लंकेश साहू, प्रीतेश दुबे, मयंक जैन, अनुराग परमार, बलराम पाल,रामभरोष राय, विश्राम सोलंकी, अभयराम वर्मा, महेंद्र सुलखिया, रघुनाथ पाल,संदीप मालवीय समेत विकासखंड के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!