एसओजी व थाना बनकटा पुलिस द्वारा हत्या की घटना का किया गया सफल अनावरण, मृतक की मोटरसाइकिल व आला कत्ल बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद देवरिया।
एसओजी व थाना बनकटा पुलिस द्वारा हत्या की घटना का किया गया सफल अनावरण, मृतक की मोटरसाइकिल व आला कत्ल बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

दिनांक 22.07.2023 को सुरज पुत्र अखिलेश्वर राम निवासी-हरपुर थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार अपने ससुराल सरया टोला दुदही थाना खामपार से अपने घर ग्राम हरपुर जा रहा था कि थाना बनकटा क्षेत्रान्तर्गत अकटही बाजार के पास अज्ञात अभियुक्तों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जिसके संबन्ध में मृतक की पत्नी रीमा देवी की तहरीर पर थाना बनकटा पर मु0अ0सं0-132/2023 धारा-302 भादंसं पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। दिनांक 26.07.2023 को एसओजी देवरिया व थाना बनकटा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुन्दरपार के पास से 01 मोटरसाइकिल पैशन प्रो के साथ 02 अभियुक्तों 01.विद्यासागर यादव उर्फ बबलू यादव पुत्र सिपाही प्रसाद यादव निवासी-सरहरवा थाना दरौली जनपद सिवान बिहार, 02.सत्येन्द्र कुमार पुत्र राजमंगल निवासी-टीकमपार थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 01 अदद अवैध पिस्टल 02 अदद जिंदा कारतूस एवं अभियुक्त विद्यासागर उपरोक्त की निशानदेही पर ग्राम जानकी कुटिया के पास छिपाकर रखी गयी मृतक की मोटरसाइकिल बजाज पल्सर बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों से पूछ-ताछ के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 22.07.2023 को हम लोगों द्वारा अकटही बाजार के पास मृतक को गोली मारकर उसकी मोटरसाइकिल लेकर भाग गये थे जिससे हम लोग लूट की घटना को अंजाम देते। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पैशन प्रो, मृतक की मोटरसाइकिल बजाज पल्सर तथा आला कत्ल 01 अदद पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस को कब्जे में लेते हुए मु0अ0सं0-132/2023 में धारा-397 भादंसं की बढोत्तरी करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
01.विद्यासागर यादव उर्फ बबलू यादव पुत्र सिपाही प्रसाद यादव निवासी-सरहरवा थाना दरौली जनपद सिवान बिहार,
02.सत्येन्द्र कुमार पुत्र राजमंगल निवासी-टीकमपार थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया

बरामदगी का विवरणः-
01.मृतक की मोटरसाइकिल बजाज पल्सर,
02.घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पैशन प्रो,
03.घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध पिस्टल व 02 अदद जिंदा कारतूस
दिलीप भारती की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!