गंज पुलिस की बड़ी सफलता नाबालिक सेल-फोन चोर पकड़ाया

गंज पुलिस की बड़ी सफलता नाबालिक सेल-फोन चोर पकड़ाया

बैतूल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के निर्देश में अनुविभागीय अधिकारी सृष्टिभार्गव के मार्गदर्शन में बैतूल गंज थाना टी.आई. एबी मर्सकोले द्वारा पुलिस को मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली । गुरुवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम बैतूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में अनुविभागीय अधिकारी सृष्टिभार्गव ने बताया की गुरुवार को मुखबीर से सूचना मिली थी की गंज क्षेत्र में एक युवक सस्ते दामों में मोबाइल बेच रहा है ।

सूचना के आधार पर एक नाबालिग को पकड़ा जिससे पूछताछ की गई तो पाया की आरोपी चिचोली का निवासी है । नाबालिग के पास बैग से 15 नग मोबाइल फ़ोन बरामद हुए है । सभी मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की है । जप्त किये गए मोबाइल की कीमत 1 लाख 47 हजार 894 रुपये बताई जा रही है । आरोपी द्वारा ट्रेन और बसों से यात्रियों के मोबाइल चुराया करता था । पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है । जिसे न्यायालय पेश किया जाएगा । उपरोक्त कार्यवाही मे प्रमुख भूमिका रही ए०बी०मर्सकोले , जीपी बिल्लौरे , आर अनिरूध्द , आर उत्कर्ष , आर शिवशंकर , आर. दीपेन्द्र , आर. राजेन्द्र धाडसे , आर नरेन्द्र , आर आकाश की विशेष भूमिका रही है ।।

शेख मोईनुद्दीन क्राइम ब्यूरो R9 भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!