भाटपार रानी
बड़े उत्साह के साथ मनाया गया मुहर्रम का त्यौहार

मुहर्रम में कुछ अखाड़ा के लोग ताजिया बनाते हैं, जिसे शहर व अपने मुहल्ले में घुमाया जाता है. परंतु, ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम का पर्व उत्साह से मनाया जाता है
और यही आज मुहर्रम का त्यौहार टीकमपार ग्राम पंचायत में देखने को मिला। बड़े उत्साह के साथ यहां पर मुहर्रम का त्यौहार मनाया जाता है । पांच गांवो को मिलाकर एक जगह मेला का प्रोग्राम किया गया। गौतमा, पुरैना , अहिरौली तिवारी, टीकमपार,पहाड़पुर, उसरा टोला गांव मिलाकर एक जगह मेला का प्रोग्राम किया गया। इस मेले में उपस्थित टीकमपार ग्राम प्रधान राम नारायण कुशवाहा उपस्थित रहे जिन्होंने विजेता टीम को ₹5000 इनाम दिया। तथा उनके साथ फैजान अहमद युवा नेता उपस्थित रहे जिन्होंने की विजेता को ₹2500 इनाम दिया । वही उनका साथ दे रहे हैं गौतमा ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुशवाहा उपस्थित रहे । जिन्होंने इनाम देने का कार्य विवरण किया ।तथा इनका साथ पहाड़पुर प्रधान कमलेश गुप्ता उपलब्ध रहें। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुशवाहा ने कहा ऐसे ही युवा आगे बढ़ते रहें हम उन लोग के साथ हैं। हुसैनी रिजर्व क्लब टीकमपार के अध्यक्ष फैजान अहमद तथा इनके साथ तसव्वर अंसारी तथा इनके पूरा टीम शाहिद अंसारी सेराज मेराज अहमद अजहर हैदर इरशाद समसाद पूरा टीम मौजूद था।