मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत किया गया वृक्षा रोपण l

मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत किया गया वृक्षा रोपण l

सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के उदेश्य – बीडीओ

R9 भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट ll

 

चंदवारा : ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार के आदेश पर प्रखंड प्रशासन ने पिपराडीह पंचायत के लोधनी स्थित आजाद सरोवर में मेरी मिट्टी मेरा देश के तहत वृक्षा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास अधिकारी संजय कुमार यादव, अंचलाधिकारी राम रतन कुमार बरनवाल, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अज्जू सिंह, उप प्रमुख खुशबू देवी, मुखिया कल्याणी देवी, आदि ने पौधा लगाया। इस दौरान बीडीओ संजय कुमार यादव ने बताया की देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के उदेश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुखिया कल्याणी देवी ने बताया की मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम पिपराडीह पंचायत में किया जाना पंचायत का सौभाग्य है। उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के जवानों का बलिदान हमेशा याद रखा जायेगा। प्रखंड बीस सूत्री अज्जू सिंह ने प्रखंडवासियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का अपील किया। अंचलाधिकारी रामरतन बरनवाल ने कहा कि सरकारी जमीन पर अधिक से अधिक पौधा लगाएं। ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे। मौके पर बीपीओ मुकुंद श्रीवास्तव, उप मुखिया रेशमा खातून, उप प्रमुख प्रतिनिधि विजय कुमार, कनीय अभियंता अजय कुमार, अशोक दास, सद्दाम अंसारी , माधुरी देवी, अरुण कुमार, किशोर दास, टुकलाल दास, जसीम अंसारी, रामचंद्र ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!