R 9 भारत से सुनिल यादव
9399154316
जशपुर (छ.ग.) की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ पत्थलगांव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का किया अनावरण
पत्थलगांव : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पत्थलगांव द्वारा के स्वामी विवेकानंद उद्यान में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। उक्त कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मध्यक्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक मुरारी लाल अग्रवाल, अभाविप नगर अध्यक्ष पवन यादव, नगर सहमंत्री अमन गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की इसी कड़ी में मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन करते हुए। वक्ता मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस 21वीं सदी के युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के मार्ग को अपनाना चाहिए तथा जिस प्रकार युवा काल से ही स्वामी विवेकानंद ने अपने देश अपने समाज के लिए सब कुछ त्याग दिया। इसी प्रकार से आज की युवा पीढ़ी को आगे आकर स्वामी विवेकानंद के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए,आगे उन्होंने कहा कि आज का दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पत्थलगांव के लिए ऐतिहासिक और गौरव का दिन है क्योंकि पत्थलगांव इकाई पूरे देश में पहली इकाई है जो स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा अनावरण करा रही है।
इस क्रम में जिला संघचालक मुरारी लाल अग्रवाल ने अपने उद्वोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद उद्यान बहुत सुंदर है वहां हस्त चलित जिम का उपकरण है जिसमें शहर के सभी लोग लाभ ले रहे हैं तथा आज स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लग जाने के बाद उद्यान की शोभा और अधिक बढ़ जाएगी।उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पत्थलगांव कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। s दौरान कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें भारत माता की जय और स्वामी विवेकानंद के जयकारों से शहर गुंजायमान रहा। शोभा यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर स्वामी विवेकानंद उद्यान पहुंची उद्यान में आतिशबाजी व मंत्रों के उच्चारण के साथ अभाविप मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया के द्वारा प्रतिमा अनावरण किया गया । तथा सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प अर्पित कर स्वामी विवेकानंद को नमन किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान विभाग संगठन मंत्री दीपक गुप्ता ,प्रदेश सह मंत्री निखिल मरावी , जगदलपुर नगर विस्तारक आदित्य मिश्रा ,जिला संगठन मंत्री रामेश्वर कश्यप,जिला संयोजक वीरेन्द्र यादव, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गुलशन पाण्डेय , नगर उपाध्यक्ष राहुल पटेल ,नगर सह मंत्री अमन गुप्ता,कार्यलय प्रमुख आकाश टांडे, एस एफ एस प्रमुख प्रिंस सिन्हा,कला मंच प्रमुख अनुराग टांडे, सह प्रमुख आकाश सक्सेना,एसएफडी प्रमुख लक्की शर्मा,सह प्रमुख भास्कर शर्मा,जनजाति प्रमुख रमेश नेताम,विद्यालय प्रमुख अविनाश शर्मा,नगर कार्यकारणी सदस्य दीपक सिंह , वंश टांडे,आदित्य साहू,रूपेश बेहरा,सोनू यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।