संत जेवियर्स +2 एकाडमी धोबहाँ के डायरेक्टर सनोज कुमार द्वारा एक मेगा वृक्षारोपण का प्रोग्राम किया गया

आज दिनांक के 2 अक्टूबर 2023 को गांधी जयंती एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन के अवसर पर संत जेवियर्स +2 एकाडमी धोबहाँ के डायरेक्टर सनोज कुमार द्वारा एक मेगा वृक्षारोपण का प्रोग्राम किया गया,
आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप में मेजर राणा प्रताप सिंह रिटायर्ड बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष हुए शामिल हुए।

मेजर राणा प्रताप सिंह द्वारा बच्चों के साथ मिलकर सबसे पहले आज गांधी जयंती के बारे में बच्चों को बताया गया उसके बाद कुछ बच्चे जिनका आज जन्मदिन है उसको गिफ्ट के तौर पर स्कूल के तरफ से पेड़ दिया जाता है उन्होंने सभी बच्चों को पेड़ दिया और फिर बाद में बच्चों से ही स्कूल के प्रांगण में लगभग 20 पेड़ को लगवाया गया मेजर राणा प्रताप सिंह ने बताया कि पेड़ लगाना वह भी गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर बहुत ही अच्छा काम है यह हमेशा ऑक्सीजन,फल,एवं औषधि आदि देते रहते हैं और इसके चलते ही हम लोग जीवन को बचा पाएंगे इससे पर्यावरण बचाव होगा और हम लोग सांस ले पाएंगे इस मौके पर संत जेवियर्स +2 एकाडमी,
के डायरेक्टर सनोज कुमार जी ने सभी को पेड़ो की सुरक्षा एवं देखरेख करने का संकल्प दिलाया, साथ ही स्कूल के तरफ से प्रत्येक बच्चे के प्रत्येक जन्मदिन के मौके पर स्कूल की तरफ से बच्चों को पेड़ देकर पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत सभी बच्चों को पेड़ देते रहने की बात दुहराई, अभी तक इस कार्यक्रम के तहत लगभग 6800 पेड़ बाटे जा चुके है, और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उत्सवी माहौल में प्रिंसिपल निशा गुप्ता,शिक्षक ,शिक्षिकाएँ और सभी स्टाफ ने भागीदारी निभाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!