राजाखेड़ा पुलिस ने अवैध हथियार और शराब के मामले में दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
राजाखेड़ा-: थाना पुलिस ने शनिवार को अवैध हथियार ले जाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने अवैध देसी शराब के मामले में भी एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर राजाखेड़ा थानाधिकारी राम खिलाड़ी मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन व सीओ मनिया मनोज कुमार गुप्ता के निकटतम सुपरविजन में पुलिस टीम ने आरोपी डाँगर सिंह उर्फ भेलुकी (45) पुत्र खुमान सिंह निवासी गोपालपुर थाना राजाखेड़ा को एक अवैध देशी पोना 315 बोर ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने रवि (25) पुत्र दौजीराम निवासी वार्ड नंबर 19 छेंकुरिया बस्ती थाना राजाखेड़ा को 51 पव्वा अवैध देशी शराब के ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और अनुसंधान जारी है।
यह रहे मौजूद-:
कार्रवाई करने वाली टीम में राजाखेड़ा थानाधिकारी राम खिलाड़ी मीना के साथ एएसआई लालमन, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद, कांस्टेबल बलबीर, यतेन्द्र, नेत्रपाल, अरविंद आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
खबर राघवेंद्र सिंह R9 भारत राजाखेड़ा