उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित

ब्यूरो रीपोर्ट पलामू

उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने हेतु अनुरोध किया। जनता दरबार में आये समस्याओं का अवलोकन करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा पर निष्पादन करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में हुसैनाबाद प्रखंड के ग्राम-पंचायत झरगाडा के ग्रामीणों ने उपायुक्त से अपने इलाके में पुलिस कैम्प देने का अनुरोध किया। इसी तरह छतरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छुटुकदाना निवासी रवींद्र यादव ने उपायुक्त से डीप बोर की निर्माण कराने का अनुरोध किया। इसी तरह लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नौडीहा निवासी दिव्यांग प्रमोद कुमार ने उपायुक्त से ट्रायसाईकल एवं एक जोड़ा बैसाखी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसी तरह चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मझिगॉंवा निवासी अभय कुमार चौरासिया ने उपायुक्त से निवेदन किया कि मेरे दोनों किडनी खराब है,आर्थिक स्थिति खराब के कारण इलाज करवाने में असमर्थ हूँ। जिस पर उपायुक्त ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना से इलाज करवाने का आश्वासन दिया। इसी तरह पांडु थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्ह निवासी पप्पू कुमार ने उपायुक्त से दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ देने का अनुरोध किया।

आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी, प्रधानमंत्री आवास व जमीन दाखिल खारिज, जमीन हड़पने,राशन कार्ड,वृद्धा पेंशन आदि से सबंधित कई आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!