नवरात्रि के पहले दिन जारी हुई कांग्रेस की पहली सूची, रीवा के 4 विधानसभा सीटों में नाम तय

नवरात्रि के पहले दिन जारी हुई कांग्रेस की पहली सूची, रीवा के 4 विधानसभा सीटों में नाम तय

गुढ़ और त्योंथर से कैंडिडेट तय, सिद्धार्थ तिवारी को नहीं मिली जगह लंबी प्रतीक्षा के बाद नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त और शुभ काल में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जारी की गई सूची में रीवा के चार विधानसभा प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। गुढ, त्योंथर, मनगवां और मऊगंज के लिए प्रत्याशी घोषित हुए हैं। इस पहली लिस्ट में ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता कमलनाथ का नाम भी घोषित हो गया है। कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे।
रीवा में यह उम्मीदवार तय
रीवा जिले की 8 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इसमें 4 विधानसभा सीटों के लिए नाम तय कर दिए गए हैं। कांग्रेस द्वारा जारी की गई पहली सूची में रीवा जिले के त्योंथर से रमाशंकर पटेल, गुढ़ से कपिध्वज सिंह, मऊगंज से सुखेंद्र सिंह बन्ना और मनगवां से बबिता साकेत चुनाव मैदान में है। वही शेष बची 4 विधानसभा सीटों में अभी प्रत्याशियों का नाम तय नहीं हो पाया है।

रीवा से संवाददाता पंकज शुक्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!