कछार देवगुड़ी मंदिर का हुआ उद्घाटन, हांडी बाजा के नाम से प्रसिद्ध…..
शनिवार को 11बजे ग्राम कछार में नवनिर्मित कूठी घर (मां देवी गुड़ी)का उद्धघाटन छत्तीसगढ़ महाकुल समाज के प्रांताध्यक्ष माननीय श्री डमरूधर यादव जी के कर कमलों एवम विकासखंड इकाई पत्थलगांव के पदाधिकारीयों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन हुआ ।
महाकुल यादव समाज द्वारा कछार देवी गुड़ी में 9 दिनों तक प्रत्येक वर्ष नौरात्रि पूजा अर्चना की जाती है।
गांव के ग्रामीण और दूर प्रांत श्रद्धालु भक्त गण आकर देवीगुड़ी मां की दर्शन कर आशीष प्राप्ति कर मन की शान्ति पाते है। “हांडी बाजा” के नाम से प्रसिद्ध मटके और सुपा के मिश्रण से एक वाद्ययंत्र तयार किया जाता है वाद्ययंत्र की आवाज बड़ी मधुर होती है बजाकर मां की भजन गाकर भक्त भक्तिविभोर होते हैं कहा जाता है देवी गुड़ी में इंसानों पर मां दिखती प्रश्न होती है यही कारण यहां श्रद्धालु भक्त झुपते हैं नित्य करते है कहा जाता है कोड़े की मार , काटे की हार, तलवार की धार, गर्म अंगारे के उपर चढकर नित्य किया जाता है। यहां आने वाले की झोली कभी खाली नहीं होती। दर्शन करने आने वालों की मनोकामना पूर्ण होती है इसी कारण पूरे नौरात हजारों की संख्या में भिड़ उमड़ जाती है
जिला संवादाता जशपुर
सुनिल यादव
9399154316