
खेरागढ़। सैयां थाना क्षेत्र के सिद्ध बाबा आश्रम भैंसोंन के महन्त रामदास जी का 90 वर्ष की आयु में सोमवार देर शाम देहांत हो गया। बाबा के अनुयाइयों को जैसे ही सूचना मिली सभी आश्रम की ओर दौड़ पड़े । बाबा की चचेरी बहन सुनीता ने बताया बाबा ने चौदह वर्ष की आयु में घर छोड़ दिया था तब से वैरागी जीवन जीते हुए जम्मू महाराष्ट्र मध्यप्रदेश आदि कई राज्यों का भ्रमण किया। लगभग बीस वर्ष पहले बाबा सिद्ध बाबा आश्रम भैसोंन आए तब से बाबा आश्रम पर ही रह कर धर्म का प्रचार कर रहे थे। उन्होने अपने जीवन में कई भागवत कथाओं का आयेजन कराया। और आश्रम को भी वृहद रूप दिया । महन्त जी के देहांत के बाद मगंलवार सुबह गांववासी और क्षेत्र वासियों ने अश्रुपूरित विदाई दी । बाबा की सुन्दर डोली सजाकर शवयात्रा निकाली। शवयात्रा में पूर्व प्रधान हाकिम सिंह, जगन सिंह लंबरदार, जोगेन्द्र गुर्जर, जोगा भगत, बभूति भगत,तेजप्रकाश पोनियां, लेखराज लंबरदार, नत्था सिकरवार समस्त ग्रामवासी बाबा के शिष्य और पुलिस बल मौजूद रहे। बाबा के देहान्त से क्षेत्र में शोक की लहर है।