पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा व नीरजा शर्मा का विरोंधा गांव में हुआ भव्य स्वागत

राजाखेड़ा। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की टिकिट पर राजाखेड़ा विधानसभा से अपनी दावेदारी जता रहीं कद्दावर भाजपा नेता दिवगंत अशोक शर्मा की पत्नी नीरजा शर्मा इन दिनों लगातार विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रही हैं एवं जनसम्पर्क में जुटी हुई हैं।
उसी के चलते आज राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विरोंधा गांव में ग्रामीणों की ओर से पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा, नीरजा अशोक शर्मा का चांदी का मुकुट व फूल माला पहनाकर भव्य तरीके से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में शामिल हुए सैकड़ो ग्रमीण समर्थकों ने स्वागत सम्मान किया जिसके साथ उन्होंने एक ही स्वर में राजाखेड़ा विधानसभा से भाजपा को विजयी बनाने का नारा लगाया और भरोसा दिलाया कि पूरी विधानसभा में इस बार भाजपा प्रचण्ड बहुमत से विजय पताका लहराएगी और यहां के कुशासन का अंत करेगी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री बनवारीलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ साथ विधानसभा की समस्त जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर इस चुनाव में भाजपा को विजयी बनाएं और प्रदेश में भाजपा का सुशासन लाने में अपनी अहम भागीदारी निभाएं साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी पुत्र वधु नीरजा शर्मा को भी अपना आशीर्वाद दें जिससे हम आपकी सेवा के लायक बन सकें।
जिसके साथ ही नीरजा शर्मा ने सभी से अपनी झोली फैलाकर अपील करते हुए कहा कि इस बार आप इस झोली में आशीर्वाद रूपी वोट डाल दें और भाजपा को विजयी बनाने में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम में इस दौरान रामभरोसी जाटव, केदार पोषवाल, नेमीचंद कुशवाहा, रामवीर सिसोदिया, पूर्व सरपंच नाहरसिंह, अशरफी जादौन, मुकेश बघेल, रामावतार त्यागी, रामनिवास पोषवाल, गोपाल कुशवाहा, दीनदयाल त्यागी, पूर्व सरपंच जेपी बंसल, बबलू पोषवाल, राजू चौधरी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!