एसडीएम ने कब्जे से मुक्त कराया चकरोड़

एसडीएम ने कब्जे से मुक्त कराया चकरोड़

जगनेर। ब्लॉक जगनेर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चाचौंद में एसडीएम खेरागढ़ नीरज शर्मा द्वारा चकरोड़ को कब्जे से मुक्त कराया गया। वहीं राजस्व टीम ने ग्रामीणों तथा पुलिस टीम की उपस्थिति में निशान देही करके चकरोड़ पर मिट्टी कार्य कराया। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा काफी बार तहसील दिवस में की जा रही थी।

ग्राम सभा चाचौंद में खसरा संख्या 336 के रकवा 0.0670 की ग्रामीण विशंभर दयाल शर्मा पुत्र रामदयाल शर्मा ने तहसील दिवस में जाकर उपजिलाधिकारी को काफी बार प्रार्थना पत्र दिया परंतु किन्ही कारणों से समस्या का समाधान नही हो सका लेकिन प्रार्थी ने हिम्मत नही हारी जिससे उनकी मेहनत आखिरकार रंग लाई। एसडीएम खेरागढ़ नीरज शर्मा की अगुवाई में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर चकरोड़ को कब्जा मुक्त कराया वहीं चकरोड़ पर मिट्टी कार्य कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!