शपथ लेते ही 18 लाख आवास की स्वीकृति विष्णु देव सरकार का निर्णय एतिहासिक:- गोमती साय

ब्यूरो रिपोर्ट छ. ग. रायगढ़ से महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

शपथ लेते ही 18 लाख आवास की स्वीकृति विष्णु देव सरकार का निर्णय एतिहासिक:- गोमती साय

 

रायगढ़ :- माननीय मुख्य मंत्री विष्णु देव साय द्वारा शपथ ग्रहण करते ही 18 लाख गरीबों के आवास की स्वीकृति के निर्णय को एतिहासिक बताते हुए पत्थल गांव विधायक गोमती साय ने कहा विष्णु देव सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के गरीबों के मकान का सपना साकार होगा। भाजपा की कथनी करनी को एक बताते हुए विधायिका में कहा भाजपा का वादा था शपथ ग्रहण करते ही गरीबों का आवास तत्काल स्वीकृत किया जाएगा।प्रदेश के हर गरीब अपना घर भाजपा का संकल्प है और इसे भाजपा ने पूरा किया है। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट की प्रथम बैठक के दौरान ही 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी देकर गरीबों का सपना पूरा किया है। गोमती साय ने इस निर्णय को एतिहासिक बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!