थानाध्यक्ष सोनौली ने सार्वजनिक स्थानों की किया जांच,चेयरमैन से अलाव जलवाने की मांग

थानाध्यक्ष सोनौली ने सार्वजनिक स्थानों की किया जांच,चेयरमैन से अलाव जलवाने की मांग


भारत- नेपाल सीमा के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों की जांच के क्रम में आज रविवार की सुबह करीब 11बजे थानाध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह राष्ट्रीय राजमार्ग के कुनसेरवा चौराहे पर पहुंचे। चौराहे पर लगे सीसी कैमरे का अवलोकन किया। इसके साथ ही कुनसेरवा चौराहे पर अध्यक्ष सोनौली हबीब खान से मिलकर चौराहे पर रात्रि में अलाव जलवाने की व्यवस्था के लिए सुझाव दिया। इसके साथ ही मिनी बैंक और बड़ी दुकानों में लगे सीसी कैमरे का भी निरीक्षण किया।

कुनसेरवा चौराहे पर अध्यक्ष से हुई मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से सभासद करम हुशैन, पप्पू खान, पप्पू लाला, शकील अहमद,कालीचरन सहित तमाम लोग मौजूद रहे। R9 भारत रिपोर्ट रवि अगरहरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!