R9 भारत से राजेश कुमार महलका की ब्यूरो रिपोर्ट लातेहार से…….
चंदवा प्रखंड में बनहरदी पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं से दी गई जानकारी
…………………….

लातेहार ………….
चंदवा प्रखंड के बनहर्दी पंचायत में आज दिनांक 20.12.2023 को आपकी योजना ,आपकी सरकार ,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदवा श्री विजय कुमार , जनप्रतिनिधियों द्वारा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी को अवगत कराया गया। साथ ही ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ स्वयं ले साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करें कार्यक्रम में अबूवा आवास योजना, गुरु जी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड , बिरसा सिंचाई कूप योजना ,मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना ,सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना , सोना सबरन धोती साड़ी योजना,आदि योजनाओं के विस्तार से जानकारी दी गई
इस दौरान विभिन्न योजनाओं को लेकर आवेदन प्राप्त हुए, इसमें विभिन्न आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से 05 लाभुकों के बीच जॉब कार्ड ,05 लाभुकों के बीच सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, 02 छात्राओं के बीच साइकिल के लिए स्वीकृत पत्र, 05 लाभुकों के बीच बिरसा सिंचाई को संवर्धन योजना के तहत स्वीकृति पत्र ,04 लोगों का जमीन सुधार रसीद ,07 लाभुकों के बीच धोती साड़ी, जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप योजना ,मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना समेत अन्य योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई लातेहार………