मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर उपायुक्त ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

R9 भारत से राजेश कुमार महलका की ब्यूरो रिपोर्ट लातेहार
******
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर उपायुक्त ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण…..
लातेहार
दिनांक 27.12.2023 को माननीय मुख्यमंत्री से हेमंत सोरेन के कुंदरी मे प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त लातेहर श्री हिमांशु मोहन द्वारा कल शाम को कार्यक्रम स्थल का परीक्षण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने माननीय मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड एवं कार्यक्रम के लिए बनाए जा रहे टेंट, मंच ,स्टॉल ,इत्यादि का जायजा लिया ।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर वाहनों की पार्किंग मूलभूत सुविधाओं तथा पेयजल ,शौचालय आदि लोगों के शिविर तक आने हेतु सुविधा, शिविर के दौरान लोगों के बैठने की व्यवस्था आदि का जायजा लेते हुए कार्यक्रम में सफल आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था के लिए पदाधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।मौके पर अपर समाहर्ता श्री आलोक शिकारी कच्छप,निदेशक डीआरडीए ,श्री प्रभात रंजन चौधरी, जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।………….
लातेहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!