शैलसा हैंडीक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के छह दिवसीय इंटर प्रो न्यूर शिप प्रोग्राम का समापन

शैलसा हैंडीक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के छह दिवसीय इंटर प्रो न्यूर शिप प्रोग्राम का समापन

 

 

रायबरेली। शैलसा हैंडीक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड रायबरेली के छह दिवसीय इंटर प्रो न्यूर शिप प्रोग्राम का समापन होटल गोल्डेनदीप प्रयागराज लखनऊ हाईवे रायबरेली में हुआ। यह प्रोग्राम 18/12/23से चल रहा था । इसी प्रोग्राम का एक अन्य बैच हंसी खुशी उत्सव लॉन ,प्रयागराज लखनऊ हाईवे पर 21/12/23 से चल रहा है। प्रोग्राम में आज का शीर्षक ऑनलाइन मार्केटिंग और बैंकिंग था जिस पर जितेंद्र सिंह एवं विनीता सिंह ने 20हस्तशिल्पियो का मार्गदर्शन किया। प्रोग्राम में शैलसा हैंडीक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड रायबरेली की डायरेक्टर डॉक्टर बबिता सिंह, श्वेता सिंह ,हीरावती सिंह, जगदीश पाल एवं चंदन सिंह मैनेजर भी उपस्थित थे। यह कार्यशाला शनिवार तक 10 बजे प्रातः से 4बजे शाम तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!