राजाखेड़ा में जगह जगह मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती।

राजाखेड़ा,धौलपुर

राजाखेड़ा में जगह जगह मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती।

 

राजाखेड़ा पंचायत समिति सभागार में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस के रूप में उनकी जयंती उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया स्वच्छता प्रभारी एवं राज्य संदर्भ व्यक्ति प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम अटल बिहारी वाजपेई के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि एवं मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चरण सिंह द्वारा अटल बिहारी वाजपेई जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की अटल बिहारी वाजपेई बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे हमें उनके चरित्र का अनुसरण करना चाहिए।इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चरण सिंह,आरुषि गुप्ता,रामदीन गुर्जर प्रमोद शर्मा,राजेश कुमार,दिनेश कुमार,राकेश शर्मा,हिमांशी राय, अर्चना शर्मा,मीरा,चंद्रप्रभा वर्मा, रामविलास,ममता त्यागी सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। और आदर्श विद्या मंदिर में भी अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर उनको याद किया गया।मधुसूदन शर्मा ने कहा कि अटल वाजपेई की बहुआयामी व्यक्तित्व के हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं वह एक महान कवि चित्रकार लेखक विचारक प्रखर वक्ता और सफल राजनेता होने के साथ-साथ युवाओं की प्रेरणा और अत्यंत सरल हृदय राजनेता भी थे। इस दौरान उत्तम दीक्षित, कुमर सिंह, मुकेश बघेल,दुशासन कुशवाहा, घनश्यामराय,महेंद्र पहाड़िया, अनूप तिवारी,उदयभान सिंह, मुन्ना पंडित सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट।मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!