सड़क पर ही बालू अनलोड कर ट्रक लेकर भागते बने ट्रक चालक, चर्चा का बाजार गर्म।

जिला रिपोर्ट:- दिलदार खान (सुपौल बिहार)

स्लग= सड़क पर ही बालू अनलोड कर ट्रक लेकर भागते बने ट्रक चालक, चर्चा का बाजार गर्म।

एंकर=मामला पिपरा थाना क्षेत्र में बालू के अवैध कारोबारी को किसी का खौफ नहीं है। दरअसल यह बात इसलिए हम आपको कह रहे हैं क्योंकि आज इसी तरह का एक वाकया पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में देखने को मिला है। जहां बालू लदी एक ट्रक ने बीच सड़क पर बालू अनलोड कर भाग निकले। जिससे चर्चा का बाजार गर्म है।
सूत्र से जानकारी मिली है की एक ट्रक को जिस पर अवैध बालू लदा हुआ था उसे पुलिस द्वारा थाना के पास लगवाया गया। इस बीच ट्रक चालक मौका पाकर कुछ देर के बाद ट्रक लेकर वहां से भाग खड़ा हुए। जानकारी मिली है कि पुलिस या माइनिंग विभाग के कार्रवाई के डर से ट्रक चालक ने बीच बाजार सड़क पर ही बालू को अनलोड कर दिया। और वहां से ट्रक लेकर रफू चक्कर हो गए। इस घटना से चर्चाओं का बाजार गर्म है। ट्रक चालक कौन था किसका बालू था और सड़क पर बालू अनलोड कर क्यों भाग गए ये तमाम बातें जांच के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन इस घटना से इतना तो साफ हो गया है कि बालू माफिया को किसी का खौफ नहीं रह गया है।मामले के संबंध में थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रॅक चालक चकमा देकर भाग गया, ट्रक की नंबर से मालिक का पता किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!