R9 भारत से रामाशीष कुमार की रिपोर्ट पाटन पलामू
अवैध महुआ शराब बनाने वालों को अब खैर नहीं : पाटन पुलिस!
पाटन (पलामू ):जिले के पाटन थाना क्षेत्र मे पुलिस अधिकक्ष पलामू के आदेशानुसार अवैध महुआ शराब बनाने को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है छापामारी के दौरान ग्राम करर एवं किशुनपुर मे किशुनपुर ओपी प्रभारी कुमार नीरज के सहयोग से पाटन थाना एस.आई राकेश कुमार के द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने वालों के विरोध में छापेमारी किया गया छापेमारी के दौरान पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम करर एवं आदर्श ग्राम किशुनपुर मे कई क्विंटल जावा महुआ को एवं कई लीटर महुआ शराब को नस्ट किया गया ! आपको बताते चले की अभियान चलाने के दौरान अवैध महुआ शराब बनाने वालों मे हड़ँकप मची हुई है, पाटन थाना एस आई राकेश कुमार ने आगे बताया कि यह अभियान नया साल को लेकर चलाया जा रहा है और अभियान लगातार जारी रहेगा!मौके पर पाटन थाना एवं किशुनपुर ओ. पी के जवान एवं किशुनपुर ग्रामीण पुलिस राजेंद्र पासवान के साथ मे जंघासी ग्रामीण पुलिस ज्ञान्ति देवी मौजूद रहें!