नवाबगंज गोंडा ।कटराशिवदयालगंज रेलवे स्टेशन के पुराने टिकट घर मे फसे सांड को स्टेशन मास्टर व स्थानीय लोगों की सक्रियता से कडी मशक्कत बाद निकाला गया लोग कर रहे हैं सराहना।
Ashish Srivastava R9.BHARAT BUREAU CHIEF GONDA
मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र के कटराशिवदयालगंज रेलवे स्टेशन के पुराने टिकट घर पर शुक्रवार की दोपहर एक साड़ फंस गया जानकारी मिलने पर रेलवे स्टेशन मास्टर आर एन यादव ने जैसीबी लगाकर कडी मशक्कत बाद साड़ को बाहर निकाला गया इस घटना बाबत प्रत्यक्ष दर्शी पप्पू सागर ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पुराने टिकट घर जो कि जीर्ण-शीर्ण है घुमंतु जानवर फंस गया था पहले लोग निकालने मे लगे पर सफल नही हुए तब आईडब्ल्यू एसबी सिंह को सूचना दी गई तो वह स्टेशन मास्टर को सूचित किया गया जेसीबी बुलाकर सांड को बचाकर करीब दो घंटे की कडी मशक्कत बाद निकाला गया इस मौके पर रेलवे के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के प्रयासों से सांड को बचाया जा सका है लोग रेलवे के अधिकारियों कर्मचारियों की तारीफ करते नजर आये।