श्री बब्बन सिंह शिक्षण संस्थान रतसिया कोठी द्वारा संचालित बुद्ध स्नातोक्तर महाविद्यालय रतसिया कोठी देवरिया के 28 वे स्थापना दिवस और रजत जयंती समारोह का समापन कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन जी रही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी एवं अध्यक्ष भूमि विकास बैंक उत्तर प्रदेश श्री संतराज यादव जी ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भाजपा देवरिया श्री भूपेंद्र सिंह जी एवं जिला पूर्ति अधिकारी बुलंदशहर श्री रामेंद्र यादव जी रहे।
कुलपति जी ने अपने उद्बोधन में सुदूर ग्रामीण अंचल में भव्य शिक्षण संस्थान स्थापित करने के लिए कुलमुख्य डॉ तेज प्रताप सिंह जी की प्रशंशा की। उन्होंने कहा कि ये इस क्षेत्र के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि उन्हें दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। मुख्य अतिथि श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ तेज प्रताप सिंह जी का नाम हम लोग अपने छात्र राजनीति से ही सुनते आ रहे हैं। इस बॉर्डर इलाके में शिक्षा की अलख जगा कर इस क्षेत्र को नक्सलाइड होने से बचा लिया। उन्होंने नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे छात्र छात्राओं को बहुत लाभ प्राप्त होगा। श्री संत राज यादव जी ने अपने अध्यक्ष के उद्बोधन में कहां की मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मुझे इस कार्यक्रम में आने का मौका मिला। महाविद्यालय के शिलान्यास के समय भी मैं स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के साथ इस कार्यक्रम में गोरखपुर के जिला अध्यक्ष के रूप में सम्मिलित हुआ था और आज उसके रजत जयंती समारोह में उपस्थित हूं। उस समय जो बीज लगाया गया था आज वह बट वृक्ष हो गया है। श्री रामेंद्र यादव ने कहा कि मैं इसी विद्यालय का छात्र रहा हू यहां के अनुशासन से ही मैंने अपने जीवन में सफलता प्राप्त की है। आए हुए सभी अतिथियों का कुलमुख डॉक्टर टीपी सिंह, प्रबंधक संस्थान भानु प्रताप सिंह, निर्देशक चंद्र प्रताप सिंह, प्रबंधक श्रीमती रीता सिंह जी, प्रधानाध्यापिका श्रीमती संयोगिता सिंह और प्रधानाचार्य श्रीमती शिवानी सिंह ने उतरीय और बुके देकर सम्मानित किया। मौका तिथि को विद्यालय के एनसीसी छात्रों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।