30 दिसम्बर 2023 को हुआ सम्मान समारोह, स्थानीय विधायक सहित वरीय पदाधिकारी अनुमण्लाधिकारी,अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी रहे मौजुद — मंटु

जगदीशपुर भोजपुर से नीतीश भारद्वाज की रिपोर्ट————————
मध्य विद्यालय बभनियांव सह् उच्च माध्यमिक विद्यालय बभनियांव, जगदीशपुर पूर्वी, भोजपुर में आज 30 दिसम्बर 2023 को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । सम्मान समारोह में शिक्षक सुरेश कुमार यादव एवं लगभग 36 बच्चों को अंग वस्त्र , मेडल एवं डायरी से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर स्थानीय विधायक रामविशुन सिंह लोहिया ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमण्लाधिकारी संजीत कुमार , अनुमंडल आरक्षी उपाधीक्षक रंजीत कुमार सिंह,थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि स्थानीय मुखिया नंदिता देवी एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष बबीता देवी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट गान से किया गया। स्थानीय विधायक रामविशुन सिंह लोहिया ने कहा कि आज शिक्षा का संचार हुआ है । सरकार के द्वारा सभी तरह का सहयोग बच्चों का किया जा रहा है । विधायक लोहिया ने विद्यालय में पुस्तकालय भवन एवं स्टेज पर छत का निर्माण करने को कहा । अनुमंडलाधिकारी संजीत कुमार ने कहा कि सरकारी विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा को देखकर मन गदगद हो गया । उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दुध है जो पियेगा वह सदैव दहाड़ेगा । अनुमंडल आरक्षी उपाधीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा वह अमूल्य धन है जिसे कोई चुरा नही सकता । बच्चों की प्रतिभा को देखकर यह लग रहा कि शिक्षक काफी मनोयोग से कार्य करते हैं ।शिक्षण कार्य के अलावा खेल कूद ,एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पर जोर देकर शिक्षकों ने ऐतिहासिक कार्य किया है।यह कार्यक्रम सम्मान समारोह का था जिसमें शिक्षक सुरेश कुमार यादव सहित 2021-2022 में प्रथम बार मैट्रिक परीक्षा में पास किए लगभग 36 बच्चों को विद्यालय परिवार द्वारा अंग वस्त्र , डायरी कलम एवं माला से सम्मानित किया । सभी प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पंकज कुमार सिंह मंटु एवं शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश कश्यप के द्वारा किया गया। सम्मान समारोह में बच्चों द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता, स्वागत गीत ,आपन बिहार ,चटक मटक,जट जटिन,घुमर डांस, नशा मुक्ति सहित दर्जनों कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम में शामिल थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, शिक्षक नेता अरुण कुमार सिंह उर्फ गोरखनाथ सिंह, किंग अभिषेक क्षत्रप, शिक्षक अजय कुमार सिंह, ईश्वर चन्द्र यादव, चन्द्रदेव कुमार सिंह , विजय शंकर सिंह उर्फ मुन्ना जी, अरविन्द कुमार सिंह, कमलेश कुशवाहा , बच्चों में नीतेश, सीमांत, नमोनारायण, लवकुश, सुमन, नीतीश,आयुष एवं बच्चियों में खुशी, लक्ष्मी, मोनालिसा, रितिका, मीरा, सपना,रीसा सहित दर्जनों बच्चों ने इन कार्यक्रम में भाग लिया।