बैतूल के नए कलेक्टर बने नरेंद्र सूर्यवंशी , बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह का हुआ गुना हुआ तबादला

मप्र सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है । राज्य शासन ने बैतूल, उज्जैन और नर्मदापुरम कलेक्टरों के तबादले किए है । मप्र सामान्य प्रशासन विभाग ने बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को गुना कलेक्टर बनाया है । वहीं प्रबंध संचालक राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के पद पर पदस्थ नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को बैतूल का नया कलेक्टर बनाया गया , इसके अलावा नर्मदापुरम में कलेक्टर नीरज सिंह को उज्जैन का नया प्रशासनिक मुखिया बनाया गया है । सुश्री सोनिया मीना को नर्मदापुरम कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है ।।
बैतूल ब्यूरो शेख मोईनुद्दीन 8871597400