बिना सूचना के घंटों बिजली बंद

बिना सूचना के घंटों बिजली बंद
बिजली विभाग द्वारा गरीबों का हो रहा है शोषण

अधिकारियों की लापरवाही साफ नजर आ रही है

संवाददाता इदरीश विरानी

दामजीपुरा। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा गरीबों का शोषण किया जा रहा है हालत यह है कि कुछ बिजली विभाग अधिकारी अपनी मन मर्जी चला रहे हैं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का कोई समय सीमा नहीं है बिजली कब आती है कब जाती है कुछ पता नहीं रहता है

बिजली विभाग के अधिकारी बिल मनमर्जी से समय पर दे रहे हैं घंटे बिजली नहीं रह रही है फिर भी बिल में कुछ भी कमी नहीं आ रही है

इस भीषण गर्मी में बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण

बिजली विभाग के कुछ अधिकारी को ग्रामीणों के द्वारा फोन भी किया जाता है पर वह कह देते हैं कि यहां फॉल्ट है वहां फॉल्ट है बिजली 2 घंटे में आएगी या 4 घंटे में आएगी यह बोलकर फोन काट दिया जाता है

अधिकारियों की लापरवाही की वजह से भीमपुर ब्लॉक के दामजीपुरा सहित आस पास के ग्रामीण इलाक़ों में आज भी सुबह से ही बिजली का आना जाना लगा है इसकी वजह से इस भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। बिजली विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं को पूर्व में सूचना दिए बिना बिजली बंद कर दी मेंटेनेंस करने के एक दिन पहले विभाग के अधिकारियों द्वारा आधिकारिक सूचना दी जाती है जिससे लोग जल आपूर्ति जैसी समस्या आटा और भी अन्य जरूरी चीजों का इंतेज़ाम जो बिजली के उपकरणों से होता है कर सके। लगातार बार बार बिना सूचना दिए बिजली बंद की जाती हैं।

इरफान खान अंसार कुरैशी प्रवीण आर्य महेश राठौर गणेश भास्कर संतोष भास्कर के द्वारा बताया गया कि भीमपुर ब्लॉक के दामजीपुरा क्षेत्र में बिजली का कोई टाइम टेबल नहीं है परेशानियों से जूझ रहे हैं लेकिन बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहा है हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि बिजली विभाग के ऐसे अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि हमें प्राप्त बिजली मिल सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!