R9 भारत से जिला ब्यूरो चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा में हुआ फिर सड़क हदसा एक युवक की दर्दनाक मौत, घटना कोरबा-चाम्पा मार्ग पर कोथारी में

कोथारी//कोरबा-चाम्पा मार्ग पर कोथारी में आज सुबह हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक राकेश कुमार रात्रे निवासी ग्राम अखरापाली बरीडीह थाना उरगा अपने दो साथियों के साथ बाइक से किश्ती का पैसा लेने कोथारी गया था। वापस अपने गांव बाईक में सवार तीनों लोग लौट रहे थे कि कोथारी में ही लापरवाही पूवर्क हाईवा cg12 av 1187 के चालक द्वारा चपेट में ले लिया गया जिससे राकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
राकेश के साथी ने बताया कि हाइवा तेज रफ्तार में थी और इससे बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी और तीनों युवक भी गिर गए। पलक झपकते राकेश के ऊपर से पहिया गुजर गया। हादसे में दो युवक बाल-बाल बच गए। हाईवा चालक वाहन छोड़कर नहीं भागा है। सूचना पर मृतक के परिजन व पुलिस घटनास्थल पहुंच गए हैं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और ग्रामीणों से बातचीत कर शांत कराया। मृतक के परिवार वालों को सहायता राशि दिया गया।