जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय भोजपुर आरा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय भोजपुर आरा।
प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 13 जून, 2024 को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई, 2024 के सफलता पूर्वक आयोजन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, गौतम कुमार द्वारा दो बैठक का आयोजन किया गया जिसमें एक बैठक सभी बैंक पदाधिकारीगण के साथ एवं एक बैठक कार्यपालक विभाग के पदाधिकारीगण के साथ किया गया। जिसमें बैंक की ओर से जिला अग्रणी प्रबंधक राजेश कुमार चौधरी के साथ अन्य बैंकों के पदाधिकारी और कार्यपालक विभाग से आए खनन विभाग से पदाधिकारी, विद्युत कार्यपालक अभियंता आरा, श्रम पदाधिकारी, वन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे। सचिव गौतम कुमार ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी था, जिसमें सभी विभाग से आए पदाधिकारीगण को उनके विभाग से निष्पादित हो सकने वाले सुलहनीय वादों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराना एवं अधिक से अधिक के निष्पादन हो इस हेतु आवश्यक निर्देश देना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!