उदयपुर-आगरा वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट भरतपुर होकर करने की मांग करते हुए केन्द्रीय रेल मंत्री को लिखा पत्र

भरतपुर 4 अगस्त

उदयपुर-आगरा वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट भरतपुर होकर करने की मांग करते हुए केन्द्रीय रेल मंत्री को लिखा पत्र

भरतपुर। समृद्व भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख कर उदयपुर-आगरा वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट भरतपुर होकर कराने का आग्रह किया है। उन्होने पत्र में लिखा है कि वर्तमान में उदयपुर से चलकर आगरा के लिए बयाना जंक्शन के रास्ते जाने वाली इस ट्रेन को भरतपुर होकर चलाया जाए। इस परिवर्तन से भरतपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी इस अत्याधुनिक सुविधा का लाभ मिल सकेगा। इस वन्दे भारत ट्रेन को वाया भरतपुर होकर चलाया जाना अवश्यक है क्योंकि उपरोक्त ट्रेन को वाया भरतपुर ना चलाने की वजह से यहां केवलादेव नेशनल पार्क के टूरिस्ट पर पूरा दुष्प्रभाव पड़ेगा एवं पर्यटन को बहुत बड़ी क्षति होगी। यही नहीं दिल्ली मुंबई ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे भी रणथंबोर के पास होकर निकलता है अतः पहले आगरा एवं अब रणथंबोर की वजह से भरतपुर के विकास का पहिया पूरी तरह से थम जाएगा। उन्होने लिखा है कि सभी क्षेत्रों में विकास सामान रूप से और ज्यादा हो उसके लिए आवश्यक है कि केवलादेव नेशनल पार्क, सरिस्का और रणथंबोर अभ्यारणों का एक गोल्डन ट्रायंगल बनाया जावे, जिससे तीनों अभ्यारण आपस में विकास में एक दूसरे के पूरक सिद्ध हो सके।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!