अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर 4 अगस्त

अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार


भरतपुर.अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ डीएसटी टीम व चिकसाना थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर विधि से संघर्षरत एक नाबालिक को संरक्षण में लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2 अवैध कट्टा, 1 पौना और 2 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। चिकसाना थाने के सब इंस्पेक्टर कृष्णवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को डीएसटी टीम की सूचना पर पुलिस का जाब्ता इकरन मोड़ के पास चामड़ माता के मंदिर के पास पहुंचा। जहां से आरोपी शिवा पुत्र प्रेमसिंह निवासी इकरन थाना चिकसाना, राज पुत्र ईश्वरी निवासी अरदाया थाना अछनेरा जिला आगरा यू०पी०, राकेश पुत्र जगदीश निवासी सिकरौदा थाना फतेहपुर सीकरी जिला आगरा यू०पी० को गिरफ्तार कर विधि से संघर्षरत एक नाबालिक को संरक्षण में लिया है। आरोपियों की तलाशी के दौरान उनसे 2 कट्टे, 1 पौना और 2 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। आरोपी किसी को हथियारों की सप्लाई देने जा रहे थे। उससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!