अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

भरतपुर 4 अगस्त

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

भरतपुर. जिले के कस्बा नदबई के गांव बरौलीछार के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महुआ सिनपिनी निवासी 25 वर्षिय राहुल पुत्र विजेंद्र जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। नदबई थानाधिकारी दौलत साहू ने बताया कि कंट्रोल रूम से एक अज्ञात लाश बरौलीछार से आगे बीकरू से पहले रोड़ के बगल मे पानी में पड़ी होने की सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक ज्ञानसिंह, आरएसी हेडकांस्टेबल बाबूलाल, कांस्टेबल ज्ञानसिंह ब चालक कांस्टेबल सुनील 1967 के साथ सरकारी बोलेरो से मोके पहुचे। मृतक राहुल नदबई में कारपेंटर के रूप में जगला चोखट का काम करता था जो रोजाना अपने घर से खेरलीगंज जाता था। रविवार सुबह ग्रामीणों द्वारा सड़क किनारे शव पड़ा होने की मिली सूचना पर मौके पर पहुच मृतक के शव को सीएचसी नदबई मोर्चरी में पोस्ट मार्टम हेतु रखवाकर परिजनों को सूचना दी है। मोटर साइकिल एच एफ डीलक्स आरजे 05 यूएस 0339 को थाना परिसर मे खड़ी करवाया गया है। परिजनों के आने पर मृतक का पोस्ट मार्टम कराया जाएगा।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!