सरीना फाउंडेशन द्वारा 4 खिलाड़ियों को किया गया स्पॉन्सर .
विधायक पत्नी सौम्या सिंह उठाएंगी सभी खिलाड़ियों का सारा खर्चा.
नदबई इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी को किया जा रहा है स्पॉन्सर.

नदबई. क्षेत्रीय विधायक कुँवर जगत सिंह की पत्नी सौम्या सिंह द्वारा संचालित सरीना फाउंडेशन के माध्यम से नटवर प्रीमियर लीग में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 4 खिलाड़ी सौरभ गोदारा, राजू, खेमकरन व तरुण को स्पॉन्सर किया गया है.
ये सभी खिलाड़ी नदबई स्थित के एम आर क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट का अभ्यास करेंगे। जिनके रहने, खाने और प्रैक्टिस का सारा खर्चा नदबई विधायक कुँवर जगत सिंह की पत्नी सौम्या सिंह वहन करेंगी।
सौम्या सिंह द्वारा संचालित सरीना फाउंडेशन छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में उनकी मदद करने का लगातार काम कर रही है। सरीना फाउंडेशन द्वारा क्रिकेट के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी सामाजिक विकास के कार्य किये जाते रहे हैं। सौम्या सिंह ने बताया कि वह सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के हमेशा साथ रहेंगी,किसी भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी को अगर आर्थिक मदद की जरूरत होगी तो वो उनकी हरसंभव मदद भी करेंगी..!!
भरतपुर नदबई से हेमंत दुबे