12 फरवरी धौलपुर
स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के अन्तर्गत महात्मा गांधी राजकीय विधालय धौलपुर शहर के विधार्थियो ने किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय का अवलोकन*
पुलिस अधीक्षक श्री सुमित मेहरडा हुए विधार्थियो से रुबरु, पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बेहतर कैरियर निर्माण के सिखाए गुर

केंद्रीय गृह मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार की संयुक्त परियोजना स्टूडेंट पुलिस कैडेट के अंतर्गत महात्मा गांधी राजकीय विधालय धौलपुर शहर के विद्यार्थियों ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण किया| सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक श्री सुमित मेहरडा अपने कक्ष में विधार्थियो से रुबरु हुए उन्होंने इस दौरान सभी विद्यार्थियों से उनका परिचय लेते हुए उन्हें बताया कि स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत बच्चों में न केवल संस्कार डाला जाते है, बल्कि उन्हें ईमानदारी, मेहनत और लगन की सीख देते हुए उनके लिए आदर्श भारतीय नागरिक बनने की राह तैयार की जाती है। स्टूडेंट पुलिस कैडेट का उद्देश्य शांति व नागरिक सुरक्षा के लिए पुलिस और छात्रों के बीच मित्रवत संबंध स्थापित करना है| इसके बाद विद्यार्थियों को निजी सहायक श्री अंकुर कौशिक, कानि. चन्द्रकांत, कानि. बनवारी लाल व कनिष्ठ सहायक श्री पिंटू कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण करवाते हुए उनके कार्य की जानकारी दी गई। प्रोग्राम के अंतर्गत विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता, सामाजिक बुराइयों, आपदा प्रबंधन, आत्मरक्षा और शारीरिक प्रशिक्षण आदि की जानकारी भी दी गई है। इस दौरान विधालय के उप प्रधानाचार्य श्री अनिल शर्मा, शिक्षक श्री महेश प्रभाकर वरिष्ठ शारिरिक शिक्षक श्री अजय बघेल सहित बड़ी संख्या में विधार्थी उपस्थित रहें|