चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
अध्यक्ष का ताज कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल को,जनता ने भाजपा को किया बाहर…
कटघोरा//नगरीय निकाय चुनाव 2025 के चुनाव में कटघोरा की जनता कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल को अध्यक्ष चुना है, वही भाजपा को बाहर कर दिया है, हालांकि भाजपा की हार कोई खास मतों से नही हुई है।लेकिन जनता से जिस उम्मीद से कांग्रेस को चुना है वह बड़ी बात है।कटघोरा में भाजपा की बुरी स्थिति रही,15 वार्डो में भाजपा के पांच उम्मीदवारों ने जीत हासिल की,तो वही कांग्रेस से 9 पार्षद विजयी हुए,एक सीट निर्दलीय के खाते में रही।
कटघोरा की जनता ने नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी कांग्रेस के राज जायसवाल के हाथों में सौपी है।राज जायसवाल ने जनता के फैसले का आभार व्यक्त कर,कटघोरा का विकास कर कटघोरा को नई दिशा देने की बात कहि है।कांग्रेस परिवार ने इस जीत को जनता की जीत कहा है।वही भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।