शुगर बढने से हुई तम्बाकू व्यवसायी की आकस्मिक मृत्यु
भरथना:- अत्यधिक शुगर बढने के कारण तम्बाकू व्यवसायी की बीती रात्रि आकस्मिक मृत्यु हो गई।
इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। इससे पहले बीते वर्ष मृतक के पिता तथा उसके दो माह बाद भाई का निधन हो जाने से पूरा परिवार बुरी तरह टूट गया था। मृतक अपने घर का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी समेत एक पुत्र व एक पुत्री को रोता बिलखता छोड गया है।
पूरी घटना भरथना कस्बा के मुहल्ला महावीर नगर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय संजय शाक्य उर्फ नीटू (तम्बाकू व्यवसायी) पुत्र प्रमोद कुमार शाक्य की अत्यधिक शुगर बढ जाने के कारण बीती बुधवार की रात्रि करीब 10 बजे आकस्मिक मृत्यु हो गई है।
इससे पहले बीती वर्ष फरवरी 2021 में मृतक के पिता प्रमोद कुमार शाक्य की मृत्यु हुई थी, तथा उसके दो महीने बाद भाई राजीव कुमार की अप्रैल, 2021 के महीने में मृत्यु हो चुकी थी। एक वर्ष में लगातार परिवार के तीन सदस्यों की आकस्मिक मृत्यु से परिवार पूरी तरह से टूट गया है। मृतक संजय अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी ऊषा देवी, पुत्री प्रिया (23 वर्ष), पुत्र प्रियांशू (20 वर्ष) को रोता बिलखता छोड गया है। तंबाकू व्यवसायी संजय की आकस्मिक मृत्यु से परिवार में बुरी तरह कोहराम मच गया है। तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
फोटो- मृतक संजय शाक्य।
रिपोर्ट- नितिन दीक्षित भरथना