सैया चौराहे पर खनन माफियाओं ने राजस्थान रोडवेज बस में मारी भयंकर टक्कर, टक्कर लगते ही लगा भीषण जाम
खेरागढ़ ग्वालियर नेशनल हाईवे के सैया चौराहे पर खनन से भरे हुए ट्रक ने राजस्थान रोडवेज की बस को भयंकर टक्कर मारी बस चालक ने कहासुनी की तो खनन माफियाओं ने बस चालक की पिटाई कर दी गुस्से में आकर बस चालक ने बस को सैया चौराहे रोड पर तिरछा खड़ा कर दिया तथा वह खनन से भरे हुए ट्रक का इंतजार करने लगा इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया जिसकी सूचना थाना सैया को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में बस चालक को समझा कर जाम को खुलवाया सूत्रों के अनुसार आगरा ग्वालियर हाईवे रोड पर खनन माफियाओं का राज चल रहा है शनिवार सुबह राजस्थान रोडवेज बस RJ 11 PA 3289 हरिद्वार के लिए जा रही थी इसी बीच धौलपुर की तरफ से आ रही बस को सैया चौराहे के पास खनन माफियाओं ने मारी टक्कर ,टक्कर मारकर खनन माफिया हुए फरार पुलिस के द्वारा खनन माफियाओं की तलाश जारी।
संजय सिंह तोमर रिपोर्टर R9 भारतआगरा