आज धौलपुर पंचायत समिति परिसर स्थित भगवान परशुराम के मन्दिर पर धौलपुर ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन किया गया।

धौलपुर न्यूज़

आज धौलपुर पंचायत समिति परिसर स्थित भगवान परशुराम के मन्दिर पर धौलपुर ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में धौलपुर जिले की जपावली,गढ़ी चटोला,मांगरोल,काकोली,सैपऊ,मडा भाऊ,जगरियापुरा,मत्सुरा ग्राम पंचायत एवं धोलपुर नगर परिषद के वार्ड नम्बर 50,10,36,32,15,11 आदि वार्ड से ब्राह्मण बन्धु पधारे।
बैठक भगवान परशुराम जी के जय घोष से प्रारम्भ हुई।
बैठक में सैपऊ से पधारे रनीश तिवारी व महेन्द्र दुबे ने उपस्थित ब्राह्मण बन्धुओ को बिंदुवार अवगत कराया गया कि आगामी समय मे ब्राह्मण समाज किन उद्देश्यों को लेकर धौलपुर जिले के गांव गांव में कार्य करेगा।
जिस पर सभी वक्ताओं ने अपने सुझाव व विचार दिए जिन्हें सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया।
साथ हि बताया कि धौलपुर जिले में प्रत्येक गांव में व प्रत्येक वार्ड में ब्राह्मण समाज का पारिवारिक सर्वेक्षण किया जाएगा जिससे कि सभी ब्राह्मण बन्धु एक दूसरे से जुड़कर समाज को मजबूत बना सके।
पारिवारिक सर्वेक्षण का शुभारंभ आगामी 6 मार्च रविवार को पूर्व पार्षद दिनेश शर्मा के नेतृत्व में वार्ड 36 से किया जाएगा।
इसी प्रकार प्रत्येक पंचायत व प्रत्येक वार्ड में संयोजक बनाये जायेगे।
इस अवसर पर भगीरथ शर्मा,प्रमोद शर्मा,रमाकांत शर्मा, ओमेश शर्मा,गजेन्द्र मोहन शर्मा,महेन्द्र दुबे,रनीश तिवारी,शिव शंकर, अनिल उपाध्याय, राजेश रावत,रिंकू शर्मा,सोनू रावत,भानू शर्मा,नरेश शर्मा,राकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर रमाकांत शर्मा R 9 भारत चैनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!