चार किलोमीटर दूरी तय कर बसंती मुंडा ने एक बच्चे को गमछा से पीठ में बांधकर तथा दूसरे बच्चे को साइकिल के कैरियर में बैठाकर पोलियो केंद्र पहुंची

चार किलोमीटर दूरी तय कर बसंती मुंडा ने एक बच्चे को गमछा से पीठ में बांधकर तथा दूसरे बच्चे को साइकिल के कैरियर में बैठाकर पोलियो केंद्र पहुंची

 

पिपरवार। राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पल्स पोलियों अभियान के तहत पिपरवार कोयलांचल तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दो बूंद जिंदगी के नारे के साथ तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत किया गया। इस अभियान के तहत क्षेत्र के सभी पोलियो केंद्रों पर 0 से लेकर 5 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई ।अपने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए महिलाओं में उत्साह देखा गया । टंडवा प्रखंड अंतर्गत किचटो पंचायत के हल्दी कोचा गांव की एक महिला बंसती मुंडा ने अपने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए चार किलोमीटर साइकिल चलाकर पोलियो केंद्र हफुआ पहुंची। बंसती मुंडा ने एक बच्चे को पीठ में गमछा से बांधकर तथा दूसरे बच्चे को साइकिल के कैरियर में बैठाकर चार किलोमीटर दूरी तय कर अपने बच्चों को पल्स पोलियो केंद्र पहुंचकर दोनों बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाया। बताते चले कि टंडवा प्रखंड का एक सुदूर गांव हल्दी कोचा है जहां पर किसी प्रकार की सुविधा नहीं होने के चलते महिला ने चार किलोमीटर साइकिल चलाकर अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने के लिए पोलियो केंद्र तक पहुंची । बसंती मुंडा के जज्बे और जागरूकता को देखकर कई लोगों ने सलाम किया तथा कई लोगों ने सरकार की व्यवस्था की आलोचना किया। पिपरवार क्षेत्र के बचरा दक्षिणी पंचायत के क्षेत्रीय अस्पताल बचरा, हनुमान मंदिर विशुझपा, बसंत बिहार कॉलोनी पानी टंकी के पास के केंद्र में जीरो से 5 वर्ष के 504 बच्चों को पोलियो खुराक दो बूंद पिलाया गया। पंचायत की महिलाएं दस बजे से उत्साह के साथ बच्चों को पोलियो खुराक दो बूंद पिलाने के लिए केंद्र पहुंचने लगे। बचरा दक्षिणी पंचायत के केंद्रों में अभियान को सफल बनाने मे सेविका आशा देवी, यशोदा देवी, कलावती देवी ,शांति देवी ,विनीता देवी ,की भूमिका सराहनीय रही। पंचायत के मुखिया रीना देवी ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सेविकाओं को बधाई दी साथ ही पंचायत के लोगों से अपील की है कि पल्स पोलियो की खुराक 0 से लेकर 5 वर्ष के बच्चों को पिलाने में मदद करें। इस अभियान के तहत राय कोलियरी राय बाजार चूरी पूरानी राय चूना भट्टा बेंती विजैन तोरहद बहेरा कल्याणपुर किचटो कारों बिलारी चिरैयाटांड़ हफुवा बाराडीह बुंडू बटुका नोनियाडीह कोले लोहरसा मेढी पताल बचरा बस्ती के पल्स पोलियों केंद्र पर पोलियो की खुराक पिलाई गई।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!