सरपंच व विकास अधिकारी ने जाटव समुदाय भवन की नीव रख किया भूमि पूजन।
सैपऊ के कूंकरा गांव में सोमवार के दिन जाटव सामुदायिक भवन निर्माण के लिए नींव रखी गई है। यहां अतिथि बतौर मौजूद विकास अधिकारी अनूप मीणा, ग्राम पंचायत सरपंच केके शर्मा की ओर से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया है। सरपंच केके शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने ग्राम पंचायत कुकरा मांकरा में जाटव सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख का बजट स्वीकृत किया है।इस बीच जेईएन योगेंद्र सिंह, जेईएन सतीश कुमार राजोरिया, ग्राम विकास अधिकारी गजेंद्र सिंह,एलडीसी जयप्रकाश स्वामी एवं गांव के गणमान्य लोग नरेश चंद्र शर्मा, मेडु सिंह, शोभराम शर्मा, रामेश्वर ठाकुर, मुकेश परमार, पूर्व सरपंच मूली वघेला, रामखिलाड़ी जाटव, सरवन जाटव, बलवंत सिंह सरदार, शिबू बुद्धा जाटव ,हीरा जाटव, सीयाराम जाटव एवं जाटव समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।
R9 भारत
तहसील रिपोर्टर
रोहित पाराशर